TCS share price :अच्छे ग्लोबल संकेतों से IT शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। विप्रो, इंफोसिस, HCL टेक निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। JP मॉर्गन की रिपोर्ट के बाद TCS में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। यह शेयर आज निफ्टी 50 इंडेक्स के टॉप गेनरों में शामिल है। फिलहाल 1.30 बजे के आसपास ये शेयर 92.20 रुपए यानी 3.02 फीसदी की बढ़त के साथ 3146 रुपए के आसपास बना हुआ है।
