JSW Energy के शेयर 5% टूटे, CERC ने SECI प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित टैरिफ को किया नामंजूर

CERC ने कहा है कि जनवरी 2023 में साइन किए गए SECI प्रोजेक्ट के लिए JSW Energy द्वारा प्रस्तावित टैरिफ हाल ही में हुई नीलामी में पाए गए टैरिफ से बहुत अधिक है। 2 जनवरी 2025 के एक आदेश में CERC ने कहा कि प्रस्तावित टैरिफ वर्तमान बाजार कीमतों के अनुरूप नहीं है

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
JSW Energy के शेयरों में आज 6 जनवरी को भारी बिकवाली का दबाव है।

JSW Energy के शेयरों में आज 6 जनवरी को भारी बिकवाली का दबाव है। इस शेयर में आज 5 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.82 फीसदी की गिरावट के साथ 603.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने बताया कि सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (CERC) ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) की बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित टैरिफ को नामंजूर कर दिया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली हो रही है।

CERC का बयान

CERC ने कहा है कि जनवरी 2023 में साइन किए गए SECI प्रोजेक्ट के लिए JSW एनर्जी द्वारा प्रस्तावित टैरिफ हाल ही में हुई नीलामी में पाए गए टैरिफ से बहुत अधिक है। 2 जनवरी 2025 के एक आदेश में CERC ने कहा कि प्रस्तावित टैरिफ वर्तमान बाजार कीमतों के अनुरूप नहीं है। इसकी वजह SECI द्वारा बैटरी एनर्जी स्टोरेज परचेज एग्रीमेंट और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सेल एग्रीमेंट को समय पर साइन न करना बताया गया है, जिसकी वजह से देरी के चलते टैरिफ बढ़ गया।


JSW Energy ने कहा कि वह CERC के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया में है। जनवरी 2023 में JSW Energy के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO प्रशांत जैन ने कहा था कि “यह प्रोजेक्ट कंपनी की लॉन्ग टर्म रणनीति के अनुरूप है, जिसमें इसे एक एनर्जी प्रोडक्ट और सॉल्यूशन कंपनी में परिवर्तित करना शामिल है।”

कंपनी ने 2030 तक अपनी उत्पादन क्षमता को 20 GW तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, जबकि 2025 तक इसका निकट अवधि लक्ष्य 10 GW है। इसके अलावा, JSW Energy ने 2030 तक अपने कार्बन फुटप्रिंट में 50% कमी और 2050 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का लक्ष्य भी तय किया है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।