Get App

JSW Energy के शेयर 5% टूटे, CERC ने SECI प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित टैरिफ को किया नामंजूर

CERC ने कहा है कि जनवरी 2023 में साइन किए गए SECI प्रोजेक्ट के लिए JSW Energy द्वारा प्रस्तावित टैरिफ हाल ही में हुई नीलामी में पाए गए टैरिफ से बहुत अधिक है। 2 जनवरी 2025 के एक आदेश में CERC ने कहा कि प्रस्तावित टैरिफ वर्तमान बाजार कीमतों के अनुरूप नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 2:33 PM
JSW Energy के शेयर 5% टूटे, CERC ने SECI प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित टैरिफ को किया नामंजूर
JSW Energy के शेयरों में आज 6 जनवरी को भारी बिकवाली का दबाव है।

JSW Energy के शेयरों में आज 6 जनवरी को भारी बिकवाली का दबाव है। इस शेयर में आज 5 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.82 फीसदी की गिरावट के साथ 603.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने बताया कि सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (CERC) ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) की बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित टैरिफ को नामंजूर कर दिया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली हो रही है।

CERC का बयान

CERC ने कहा है कि जनवरी 2023 में साइन किए गए SECI प्रोजेक्ट के लिए JSW एनर्जी द्वारा प्रस्तावित टैरिफ हाल ही में हुई नीलामी में पाए गए टैरिफ से बहुत अधिक है। 2 जनवरी 2025 के एक आदेश में CERC ने कहा कि प्रस्तावित टैरिफ वर्तमान बाजार कीमतों के अनुरूप नहीं है। इसकी वजह SECI द्वारा बैटरी एनर्जी स्टोरेज परचेज एग्रीमेंट और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सेल एग्रीमेंट को समय पर साइन न करना बताया गया है, जिसकी वजह से देरी के चलते टैरिफ बढ़ गया।

JSW Energy ने कहा कि वह CERC के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया में है। जनवरी 2023 में JSW Energy के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO प्रशांत जैन ने कहा था कि “यह प्रोजेक्ट कंपनी की लॉन्ग टर्म रणनीति के अनुरूप है, जिसमें इसे एक एनर्जी प्रोडक्ट और सॉल्यूशन कंपनी में परिवर्तित करना शामिल है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें