Get App

JSW Infra के शेयर बने रॉकेट, ग्रोथ अनुमान में कटौती के बावजूद इस कारण 8% का तगड़ा उछाल

JSW Infra Share Price: जेएसडब्ल्यू इंफ्रा ने नियर टर्म गाइडेंस में कटौती कर दी है, इसके बावजूद कंपनी के शेयर 7% से अधिक उछल पड़े। जानिए कंपनी ने गाइ़डेंस में कटौती क्यों की और आगे इसकी ग्रोथ कैसी रह सकती है? जानिए इसके शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म का रुझान क्या है और इसका टारगेट प्राइस क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:05 PM
JSW Infra के शेयर बने रॉकेट, ग्रोथ अनुमान में कटौती के बावजूद इस कारण 8% का तगड़ा उछाल
JSW Infra ने पूरे साल के वॉल्यूम ग्रोथ के गाइडेंस को घटा दिया है। कंपनी का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 में इसकी वॉल्यूम ग्रोथ 5-6% रह सकती है।

JSW Infra Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का काफी दबाव है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। हालांकि वहीं दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर आज रॉकेट की स्पीड से उछल पड़े और यह स्थिति तो तब है, जब कंपनी ने नियर टर्म गाइडेंस में कटौती कर दी है। इसके शेयरों को कंपनी के तीन साल के पॉजिटिव आउटलुक से सपोर्ट मिला जिसे ब्रोकरेज फर्मों के पॉजिटिव कमेंट्री ने और मजबूत किया। आज बीएसई पर यह 6.07% की बढ़त के साथ ₹273.30 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.58% उछलकर ₹279.75 तक पहुंच गया था। आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले ओवरऑल 17 एनालिस्ट्स में से 15 ने खरीदारी, एक ने होल्ड और एक ने सेल रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹400 है जो जेएम फाइनेंशियल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने फिक्स किया है।

JSW Infra का अब क्या है आउटलुक?

जेएसडब्ल्यू इंफ्रा ने पूरे साल के वॉल्यूम ग्रोथ के गाइडेंस को घटा दिया है। कंपनी का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 में इसकी वॉल्यूम ग्रोथ 5-6% रह सकती है, जबकि पहले यह अनुमान 8-10.5% था। इसकी वॉल्यूम ग्रोथ को पारादीप आयरन ओर और कोल टर्मिनल्स में कम वॉल्यूम के चलते झटका लगा है। हालांकि अगले तीन साल के लिए कंपनी काफी पॉजिटिव दिख रही है। वित्त वर्ष 2025 से वित्त वर्ष 2030 के बीच कंपनी की योजना ₹9 हजार करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर की है।

वहीं रेवेन्यू के मोर्चे पर कंपनी का अनुमान वित्त वर्ष 2026 में ₹5400 करोड़, वित्त वर्ष 2027 में ₹7020 करोड़ और वित्त वर्ष 2028 में ₹11650 करोड़ का है। साथ ही वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को ₹2600 करोड़, वित्त वर्ष 2027 में ₹3000 करोड़ और वित्त वर्ष 2028 में ₹5 हजार करोड़ के ऑपरेटिंग प्रॉफिट का अनुमान है। नियर टर्म में वॉल्यूम ग्रोथ में कटौती के अनुमान के बावजूद जेएसडब्ल्यू इंफ्रा को इस वित्त वर्ष में वॉल्यूम कैपेसिटी 177 MTPA से बढ़कर वित्त वर्ष 2028 में 299 MTPA तक पहुंचने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें