JSW Infra share price : शुक्रवार, 12 जून को JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों में 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। यह तेजी एक रिपोर्ट के बाद आई जिसमें कहा गया है कि कंपनी लगभग 6,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लाने पर विचार कर रही है। NSE पर दोपहर के कारोबार में JSW इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 5.1% बढ़कर 289.35 रुपये तक पहुंच गए।
CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि JSW इंफ्रास्ट्रक्चर अपनी विस्तार की योजनाओं के लिए फंड जुटाने और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) की शर्तों को पूरा करने के लिए QIP रूट पर विचार कर रही है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने 25 करोड़ तक शेयर जारी करके फंड जुटाने के लिए फरवरी में ही बोर्ड की मंजूरी ले ली थी।
JSW इंफ्रास्ट्रक्चर एक बड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर प्रोग्राम पर काम कर रही है,जिसके लिए फंड जुटाने की योजना बनाई गई है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार,कंपनी ने FY25 से FY30 के बीच लगभग 30,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना बनाई है,जिसमें से FY28 तक लगभग 16,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की उम्मीद है।
मनीकंट्रोल QIP के ज़रिए फंड जुटाने की इस योजना स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है। यह भी ध्यान में रखें कि JSW इंफ्रास्ट्रक्चर ने अभी तक इस पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।
कंपनी के प्रदर्शन पर एक नजर
पिछले महीने, JSW Infra ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंसोलिडेटेड बेसिस पर देखें तो कंपनी ने FY26 में ₹5,361 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया,जो FY25 के ₹4,476 करोड़ से लगभग 20% ज्यादा है। अन्य आय (other income) को मिलाकर कुल आय ₹5,707 करोड़ रही। इस वित्त वर्ष का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट 1,546 करोड़ रुपये रहा,जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 1,521 करोड़ रुपये था।
मार्च तिमाही में कपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले के ₹1,283 करोड़ से बढ़कर ₹1,522 करोड़ पर रहा। हालांकि,टैक्स से पहले का प्रॉफ़िट ₹581 करोड़ से घटकर ₹498 करोड़ रह गया,जिसकी मुख्य वजह वन-ऑफ़ चार्ज रहे।
शेयर की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल यह शेयर 14.95 रुपए यानी 5.43 फीसदी की बढ़त के साथ 290 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 294.60 रुपए और दिन का लो 278.80 रुपए है। इसका 52 वीक हाई 349 रुपए और 52 वीक लो 233.42 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 3,765,249 शेयर और मार्केट कैप 61,026 रुपए है।
1 हफ्ते में यह शेयर 4.44 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 6.84 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीने में यह शेयर 2.18 फीसदी भागा है। इस साल अब तक यह शेयर 2.05 फीसदी बढ़ा है। वहीं, 1 साल में इसमें 4.50 फीसदी की कमजोरी आई है।