MF Investment : पिछले कुछ महीनों की गिरावट की वजह से म्युचुअल फंड्स (MFs) काफी कैश पर बैठे हैं। कुछ MFs तो 10% से ज्यादा के कैश पर हैं। इसकी क्या वजह है और मई में MFs ने कहां खरीदारी या बिकवाली की है,इसके ताजे आंकड़े जारी हो गए हैं। मई के आंकड़ों पर नजर डालें तो MFs के पास कैश की भरमार है। इनके पास इस समय 4.3 लाख करोड़ करोड़ रुपए कैश पड़े हुए है। यह कुल AUM (असेट अंडर मैनेजमेंट) का 5 फीसदी है।
मई के आंकड़ों पर नजर डालें तो Invesco MF के पास 37914 करोड़ रुपए कैश है जो इसके कुल AUM का 16 फीसदी है। इसी तरह Axis MF के पास भी 37914 करोड़ रुपए कैश पड़े हुए हैं जो इसके कुल AUM का 10 फीसदी है। DSP MF के पास 16443 करोड़ रुपए कैश है जो इसके कुल AUM का 7 फीसदी है। वहीं, SBI MF के पास 37914 करोड़ रुपए कैश है जो इसके कुल AUM का 6 फीसदी है। ICICI Pru MF के पास भी 59158 करोड़ रुपए कैश है, जो इसके कुल AUM का 5 फीसदी है।
Groww का शेयर सबसे ज्यादा फंडों की शॉपिंग लिस्ट में रहा शामिल
मई में MF के एक्शन की बात करें तो इस अवधि में म्यूचुअल फंड्स की तरफ से 398 शेयरों में खरीदारी हुई। वहीं, 315 शेयरों में बिकवाली हुई। मई की MF की शॉपिंग लिस्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि Groww के शेयरों में 7 फंडों ने खरीदारी की है। इसी तरह अदानी एंटरप्राइजेज, गुजरात एनर्जी और सोना बीएलडब्ल्यू में 6 फंडों ने खरीदारी की है। इसके अलावा बंधन बैंक,डिक्सन,इंटरग्लोब,ऑयल इंडिया,TCS,टाटा मोटर्स PV और वरुण बेवरेजेज में 5 फंडों ने खरीदारी की है।
कोफोर्ज,होनासा,प्रीमियर एनर्जीज,आदित्य विजन और हिताची एनर्जी में MFs की तरफ से नई खरीदारी हुई है।
मई में म्यूचुअल फंड्स ने कहां की बिकवाली?
मई में म्यूचुअल फंड्स की बिकवाली की लिस्ट पर नजर डालें तो सीडीएसएल,मुथूट फाइनेंस,यूबीएल,एबीबी,एबी कैपिटल,एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और बीएचईएल में बिकवाली हुई है।
लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की शॉपिंग लिस्ट
लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों ने मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा और जीएमआर एयरपोर्ट में सबसे ज्यादा खरीदारी की। वहीं, इन्होंने वरुण बेवरेजेज और एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली की। लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों ने मई में ब्लैकबक,ऑथम इन्वेस्टमेंट,फिजिक्सवाला,पीबी फिनटेक और एबॉट इंडिया में नई एंट्री ली। वहीं, ये लोढ़ा,पॉली मेडिक्योर,कोरोमंडल,सीडीएसएल और रैमको सीमेंट्स से पूरी तरह से बाहर हो गईं।