JSW Infra Share Price: ₹4119 करोड़ के इस प्रोजेक्ट ने भरी चाबी, फटाक से 8% उछल गए शेयर

JSW Infra Share Price: जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) की जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW Infra) के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी 8 फीसदी से अधिक उछल गए। इसके शेयरों में तेजी का यह रुझान एक प्रोजेक्ट हासिल होने के चलते है। इसे 4119 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट ने आज शेयरों में चाबी भरी है और शेयरों को और बूस्ट मिला है

अपडेटेड Nov 17, 2023 पर 5:34 PM
Story continues below Advertisement
JSW Infra को कर्नाटक में केनी ग्रीनफील्ड बंदरगाह के डेवलपमेंट के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    JSW Infra Share Price: जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) की जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW Infra) के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी 8 फीसदी से अधिक उछल गए। इसके शेयरों में तेजी का यह रुझान एक प्रोजेक्ट हासिल होने के चलते है। इसे 4119 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। इस प्रोजेक्ट ने आज शेयरों में चाबी भरी है और शेयरों को और बूस्ट मिला है। पिछले महीने 3 अक्टूबर को यह घरेलू मार्केट में लिस्ट हुआ है और अब तक आईपीओ निवेशकों की पूंजी 85 फीसदी से अधिक बढ़ चुकी है। आज इसके शेयर बीएसई पर 3.16 फीसदी के उछाल के साथ 209.20 रुपये पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 8.48 फीसदी उछलकर 220 रुपये पर पहुंच गया।

    JSW Infra को कैसा प्रोजेक्ट मिला है

    जेएसडब्ल्यू इंफ्रा ने 16 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसे कर्नाटक में केनी ग्रीनफील्ड बंदरगाह के डेवलपमेंट के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 4119 करोड़ रुपये है जिसकी शुरुआती क्षमता सालाना 3 करोड़ टन की होगी। जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के एमडी और सीईओ अरुण माहेश्वरी का कहना है कि इसके तैयार होने के बाद केनी बंदरगाह से आयात और निर्यात में तेजी आएगी। यहां केपसाइज वेसल्स को संभालने के लिए एन्वायर्नमेंट-फ्रेंडली मशीनी सुविधाएं तैयार की जाएंगी। इससे बेल्लारी, होसापेट, हुबली, कालाबुरागी और दक्षिणी महाराष्ट्र की इंडस्ट्रीज को सपोर्ट मिलेगा। कर्नाटक सरकार ने पिछले साल 2022 में केनी और पविनाकुर्वे में पोर्ट डेवलप करने के लिए बोलियां मंगाया था।


    Suzlon के शेयर 12 साल के हाई पर, 12 महीने में ऐसा रहा कंपनी का कारोबारी सफर

    एक महीने में आईपीओ निवेशकों की 85% बढ़ी पूंजी

    जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर पिछले महीने 3 अक्टूबर को घरेलू मार्केट में लिस्ट हुए थे। आईपीओ निवेशकों को यह 119 रुपये के भाव पर जारी हुआ था और पहले ही दिन यह बीएसई पर 32 फीसदी प्रीमियम यानी 157.30 रुपये पर बंद हुआ था। अब आज यह 220 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया यानी कि एक महीने से थोड़े ही अधिक समय में आईपीओ निवेशकों की 85 फीसदी पूंजी बढ़ चुकी है। इसका 2800 करोड़ रुपये का आईपीओ 39 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के सेहत की बात करें तो सितंबर तिमाही में इसका कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 85 फीसदी उछलकर 255.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।