Suzlon के शेयर 12 साल के हाई पर, 12 महीने में ऐसा रहा कंपनी का कारोबारी सफर
Suzlon Share Price: सुजलॉन के शेयर लगातार ऊंचाईयों की तरफ चढ़ता जा रहा है। आज यह फिर उछलकर सितंबर 2011 के बाद के हाई लेवल पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों को इस समय दो अहम बातों से मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। यहां पिछले 12 महीने में सुजलॉन की कारोबारी स्थिति के बारे में डिटेल्स दी जा रही है कि कब क्या हुआ
Suzlon Share Price: सुजलॉन के शेयर लगातार ऊंचाईयों की तरफ चढ़ता जा रहा है। आज यह फिर उछलकर सितंबर 2011 के बाद के हाई लेवल पर पहुंच गया। इसके शेयर 28 मार्च 2023 को एक साल के निचले स्तर 6.96 रुपये से करीब 532 फीसदी उछलकर आज इस हाई पर पहुंचे हैं। आज बीएसई पर यह 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 42.27 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.61 फीसदी के उछाल के साथ 44 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया था। कंपनी के शेयरों को इस समय दो बातों से मजबूत सपोर्ट मिल रहा है।
एक तो ये कि वैश्विक ग्लोबल इंडेक्स MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में यह शामिल हुआ है और दूसरा ये कि इसके एक विंड टर्बाईन को सरकार ने लिस्ट किया है जिससे इसके कॉमर्शियलाइजेशन का रास्ता तैयार हुआ है। यहां पिछले 12 महीने में सुजलॉन की कारोबारी स्थिति के बारे में डिटेल्स दी जा रही है कि कब क्या हुआ।
14 अगस्त, 2023: क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 113 करोड़ शेयर जारी करके ₹2,000 करोड़ जुटाए। ये शेयर बीएनपी पारिबास आर्बिट्रेज, बंधन म्युचुअल फंड, इनवेस्को म्युचुअल फंड, मैक्स लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इत्यादि को जारी हुए।
24 अगस्त, 2023: इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से 31.5 मेगावाट का ऑर्डर जीता।
25 अगस्त, 2023: O2 पावर प्राइवेट लिमिटेड से 201.6 मेगावाट का ऑर्डर जीता।
22 सितंबर, 2023: ब्राइटनाइट से 29.4 मेगावाट का ऑर्डर जीता।
26 सितंबर, 2023: दिलीप सांघवी एंड एसोसिएट्स ने फरवरी 2020 में तय हुए नए शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट को समाप्त करने का फैसला किया, लेकिन वह कंपनी में अहम शेयरधारक बने रहे।
27 अक्टूबर, 2023: जुनिपर ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 3 मेगावाट सीरीज की 50.4 मेगावाट की टर्बाईन के लिए ऑर्डर जीता।
2 नवंबर, 2023: QIP से पैसे जुटाने के बाद के बाद बैलेंस शीट से कर्ज जीरो हो गया। इसके पास ₹600 करोड़ की शुद्ध नकदी हो गई।
15 नवंबर, 2023: MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल।
15 नवंबर, 2023: 3 मेगावाट - 3.15 मेगावाट विंड टर्बाईन सीरीज को न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री की मॉडल्स एंड मैनुफैक्चरर्स लिस्ट में शामिल कर लिया गया।