Get App

JSW Infra Share Price: ₹4119 करोड़ के इस प्रोजेक्ट ने भरी चाबी, फटाक से 8% उछल गए शेयर

JSW Infra Share Price: जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) की जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW Infra) के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी 8 फीसदी से अधिक उछल गए। इसके शेयरों में तेजी का यह रुझान एक प्रोजेक्ट हासिल होने के चलते है। इसे 4119 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट ने आज शेयरों में चाबी भरी है और शेयरों को और बूस्ट मिला है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 17, 2023 पर 5:34 PM
JSW Infra Share Price: ₹4119 करोड़ के इस प्रोजेक्ट ने भरी चाबी, फटाक से 8% उछल गए शेयर
JSW Infra को कर्नाटक में केनी ग्रीनफील्ड बंदरगाह के डेवलपमेंट के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला।

JSW Infra Share Price: जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) की जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW Infra) के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी 8 फीसदी से अधिक उछल गए। इसके शेयरों में तेजी का यह रुझान एक प्रोजेक्ट हासिल होने के चलते है। इसे 4119 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। इस प्रोजेक्ट ने आज शेयरों में चाबी भरी है और शेयरों को और बूस्ट मिला है। पिछले महीने 3 अक्टूबर को यह घरेलू मार्केट में लिस्ट हुआ है और अब तक आईपीओ निवेशकों की पूंजी 85 फीसदी से अधिक बढ़ चुकी है। आज इसके शेयर बीएसई पर 3.16 फीसदी के उछाल के साथ 209.20 रुपये पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 8.48 फीसदी उछलकर 220 रुपये पर पहुंच गया।

JSW Infra को कैसा प्रोजेक्ट मिला है

जेएसडब्ल्यू इंफ्रा ने 16 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसे कर्नाटक में केनी ग्रीनफील्ड बंदरगाह के डेवलपमेंट के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 4119 करोड़ रुपये है जिसकी शुरुआती क्षमता सालाना 3 करोड़ टन की होगी। जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के एमडी और सीईओ अरुण माहेश्वरी का कहना है कि इसके तैयार होने के बाद केनी बंदरगाह से आयात और निर्यात में तेजी आएगी। यहां केपसाइज वेसल्स को संभालने के लिए एन्वायर्नमेंट-फ्रेंडली मशीनी सुविधाएं तैयार की जाएंगी। इससे बेल्लारी, होसापेट, हुबली, कालाबुरागी और दक्षिणी महाराष्ट्र की इंडस्ट्रीज को सपोर्ट मिलेगा। कर्नाटक सरकार ने पिछले साल 2022 में केनी और पविनाकुर्वे में पोर्ट डेवलप करने के लिए बोलियां मंगाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें