JSW Steel ने गोवा में आयरन ब्लॉक के लिए लगाई सफल बोली, अब शेयरों पर दिखेगा असर!

JSW Steel News: कुछ समय पहले जेएसडब्ल्यू स्टील ने एक ज्वाइंट वेंचर को लेकर पॉस्को ग्रुप के साथ डील का ऐलान किया था। अब सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील ने गोवा में आयरन ब्लॉक के लिए सफल बोली लगाई है। जानिए क्या है इसमें खास और कंपनी ने किस भाव पर बोली लगाई और इसकी क्षमता क्या है

अपडेटेड May 10, 2026 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
JSW Steel ने गोवा में पिस्सुर्लेम मिनरल ब्लॉक संख्या 15 के लिए सफल बोली लगाई। कंपनी को डिस्पैच होने वाले मिनरल्स की वैल्यू के 118.10% के हाइएस्ट फाइनल प्राइस पर प्रेफर्ड बिडर चुना गया।

JSW Steel News: सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील ने गोवा में आयरन ब्लॉक के लिए सफल बोली लगाई है। गोवा में पिस्सुर्लेम मिनरल ब्लॉक संख्या 15 के लिए 7 मई 2026 को बोली लगाई गई थी जिसमें जेएसडब्ल्यू स्टील को प्रेफर्ड बिडर चुना गया। कंपनी ने इसकी जानकारी शुक्रवार 8 मई की रात दी थी। ऐसे में इसका असर अब सोमवार 11 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो शुक्रवार को जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर बीएसई पर 0.44% की गिरावट के साथ ₹1277.70 (JSW Steel Share Price) पर बंद हुआ था।

क्यो बोली लगाई JSW Steel ने?

जेएसडब्ल्यू स्टील ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि गुरुवार 7 मई को नीलामी में इसने गोवा में पिस्सुर्लेम मिनरल ब्लॉक संख्या 15 के लिए सफल बोली लगाई। कंपनी को डिस्पैच होने वाले मिनरल्स की वैल्यू के 118.10% के हाइएस्ट फाइनल प्राइस पर प्रेफर्ड बिडर चुना गया। मिनरल ब्लॉक की अनुमानित लौह अयस्क रिसोर्स 9.6 करोड़ टन है।


पॉस्को ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंचर के लिए हुआ है एग्रीमेंट

पिछले महीने जेएसडब्ल्यू स्टील ने दक्षिण कोरिया के पॉस्को ग्रुप के साथ 50:50 ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए शेयर सब्सक्रिप्शन और ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट का ऐलान किया था। यह ओडिशा में सालाना 60 लाख टन क्षमता वाले इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के सेटअप को लेकर एक अहम कदम है। कंपनी के मुताबिक उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सैफ्रॉन रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड एग्रीमेंट के बाद जेएसडब्ल्यू स्टील और पॉस्को समूह के बीच एक बराबर हिस्सेदारी वाले ज्वाइंट वेंचर में बदल जाएगी। इस लेन-जेन को लेकर CCI (कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया) जैसे रेगुलेटर्स की मंजूरी लेनी बाकी है।

एक और एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने ऐलान किया था कि ज्वाइंट वेंचर ओडिशा में सालाना 60 लाख टन की क्षमता वाला एक ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट डेवलप करेगी। इसमें स्टील निर्माण, हॉट रोलिंग और डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग फैसिलिटीज शामिल होगी। इसमें ऑयो सेक्टर्स समेत अन्य इस्तेमाल के लिए हाई लेवल के फ्लैट स्टील प्रोडक्ट्स तैयार किए जाएंगे। दोनों कंपनियों के बीच यह साझेदारी साल 2024 और साल 2025 में हुए पहले के समझौतों के हिसाब से है। इस प्रोजेक्ट के साल 2031 तक चालू होने की उम्मीद है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर पिछले साल 9 मई 2025 को बीएसई पर ₹935.05 के भाव पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 9 महीने में यह 39.66% उछलकर पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिनों में 28 अप्रैल 2026 को ₹1305.90 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Stock in Focus: फटाफट बेचकर निकल लें यह शेयर! तेज ग्रोथ के बावजूद इस कारण ब्रोकरेज बेयरेश

South Indian Bank में कितना दम? Q4 के धमाकेदार रिजल्ट के बाद किस भाव तक चढ़ेगा शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।