JSW steel outlook : JSW स्टील बना मेटल सेक्टर का महारथी, मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ रुपए के पार

JSW steel share : JSW स्टील इंडिया का मार्केट कैप 2.50 लाख करोड़ रुपए के आसपास है। वहीं,आर्सेलर मित्तल यूरोप का मार्केट कैप 2.32 लाख करोड़ रुपए, निप्पॉन स्टील जापान का मार्केट कैप 2.28 लाख करोड़ रुपए और चाइना Baowu स्टील ग्रुप का मार्केट कैप 1.93 लाख करोड़ रुपए है

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 1:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
JSW स्टील के रिटर्न की बात करें तो इस स्टॉक ने 1 महीने में 11 फीसदी, इस साल 18 फीसदी और 1 साल में 31 फीसदी रिटर्न दिया है। हाल के दिनों में सरकार की तरफ से भी घरेलू स्टील कंपनियों को राहत दी गई है

JSW steel share price : JSW स्टील ने दुनिया की सभी स्टील कंपनियों को पछाड़ दिया है। जी हां, मार्केट कैप की बात की जाए तो ये दुनिया में सबसे आगे निकल चुकी है। इसका मार्केट कैप ढाई लाख करोड़ के ऊपर आ गया है। मेटल के इस महारथी ने दुनिया की सभी स्टील कंपनियों को पछाड़ दिया है। JSW स्टील का मार्कट कैप 2.5 लाख करोड़ रुपए के पार निकलते हुए SAIL और टाटा स्टील दोनों के कुल मार्केट कैप से आगे निकल गया है। JSW स्टील निप्पॉन स्टील और आर्सेलर मित्तल से भी आगे निकल गई है। भारतीय स्टील इंडस्ट्री में कंपनी की बादशाहत और मजबूत हो गई है।

मार्केट कैप में सबसे आगे

मार्केट कैप पर नजर डालें तो JSW स्टील इंडिया का मार्केट कैप 2.50 लाख करोड़ रुपए के आसपास है। वहीं,आर्सेलर मित्तल यूरोप का मार्केट कैप 2.32 लाख करोड़ रुपए, निप्पॉन स्टील जापान का मार्केट कैप 2.28 लाख करोड़ रुपए और चाइना Baowu स्टील ग्रुप का मार्केट कैप 1.93 लाख करोड़ रुपए है।


JSW स्टील पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज का कहना है कि दूसरी छमाही में JSW स्टील के वॉल्यूम ग्रोथ में रिकवरी संभव है। चौथी तिमाही में कंपनी के वॉल्यूम में सालाना आधार पर 15 फीसदी की अच्छी वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिल सकती है। कंपनी को आगे 90 फीसदी क्षमता पर ऑपरेट करने का भरोसा है। क्षमता विस्तार का काम ट्रैक पर चल रहा है। कंपनी का कैप्टिव आयरन ओर एनर्जी बूस्ट पर जोर है। JSW स्टील पर ICICI SEC ने 1230 रुपए का टारेगट दिया है। वहीं, MOFSL पर इस शेयर ने 1150 रुपए का टारगेट दिया है। जबकि HDFC SEC ने 1080 रुपए का टारेगट दिया है।

Stock views: इस समय बाजार निवेश के मौके, बैंकों से निकल कर IT शेयरों में करें निवेश -सुशील केडिया

JSW स्टील रिटर्न

JSW स्टील के रिटर्न की बात करें तो इस स्टॉक ने 1 महीने में 11 फीसदी, इस साल 18 फीसदी और 1 साल में 31 फीसदी रिटर्न दिया है। हाल के दिनों में सरकार की तरफ से भी घरेलू स्टील कंपनियों को राहत दी गई है। फ्लैट स्टील प्रोडक्ट पर 12 फीसदी सेफगार्ड ड्यूटी की सिफारिश की गई है। DGTR से 200 दिनों के लिए सेफगार्ड ड्यूटी की सिफारिश की है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।