JSW Steel Share Price: चाइनीज कंपनी से बातचीत पर बढ़ी खरीदारी, 3% चढ़ गए शेयर

JSW Steel Share Price: जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयरों की आज शानदार खरीदारी हुई। यह चीन की एक गाड़ी कंपनी लीपमोटर (Leapmotor) से कारोबारी बातचीत कर रही है जिससे शेयरों को तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि यह बातचीत अभी शुरुआती चरण में है। हालांकि इसके बावजूद इसके शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर करीब 3 फीसदी उछल गए

अपडेटेड Sep 01, 2023 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
चाइनीज कंपनी के साथ बातचीत को लेकर अभी पूरी डिटेल्स सार्वजनिक नहीं हुई है लेकिन जेएसडब्ल्यू स्टील के चेयरमैन सज्जन जिंदल देश में ही ईवी बनाने की ग्रुप की इच्छा को सार्वजनिक तौर पर जाहिर कर चुके हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    JSW Steel Share Price: जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयरों की आज शानदार खरीदारी हुई। यह चीन की एक गाड़ी कंपनी लीपमोटर (Leapmotor) से कारोबारी बातचीत कर रही है जिससे शेयरों को तगड़ा सपोर्ट मिला। हालांकि यह बातचीत अभी शुरुआती चरण में है। हालांकि इसके बावजूद इसके शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 3 फीसदी से अधिक उछल गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। इसके शेयर आज बीएसई पर 3.37 फीसदी की मजबूती के साथ 806.20 रुपये पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 807.45 रुपये तक पहुंच गया था। जेएसडब्ल्यू स्टील जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) की कंपनी है

    JSW Steel किसलिए कर रही है बातचीत

    जेएसडब्ल्यू स्टील यहां देश में इलेक्ट्रिक वेईकल्स (EVs) बनाने को तकनीकी लाइसेंस के लिए चाइनीज कंपनी लीपमोटर से बातचीत कर रही है। अभी यह बातचीत शुरुआती अवस्था में है। न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेएसडब्ल्यू की योजना अपने ब्रांड नाम से स्थानीय तौर पर ईवी बनाने के लिए लीपमोटर का प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की है।


    इस कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाएंगे Zerodha के निखिल कामत, 1% से बढ़कर 3% से ज्यादा हो जाएगी होल्डिंग

    EV बनाने पर है फोकस

    चाइनीज कंपनी के साथ बातचीत को लेकर अभी पूरी डिटेल्स सार्वजनिक नहीं हुई है लेकिन जेएसडब्ल्यू स्टील के चेयरमैन सज्जन जिंदल देश में ही ईवी बनाने की ग्रुप की इच्छा को सार्वजनिक तौर पर जाहिर कर चुके हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जेएसडब्ल्यू ग्रुप की प्रमोटर कंपनियां कुछ इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली चाइनीज कंपनियों से बातचीत कर रही है ताकि 15-20 लाख रुपये की रेंज में देश में एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च किया जा सके।

    इन रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि जेएसडब्ल्यू स्टील चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी शंघाई ऑटोमोटिव (SAIC) की कंपनी एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) में हिस्सेदारी खरीदने की होड़ में है। जेएसडब्ल्यू ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल एमजी मोटर इंडिया की 45-48 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकते हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।