स्टील प्रोड्यूसर जेएसडब्ल्यू स्टील ऑस्ट्रेलिया की कंपनी M Res NSW HCC में 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए 12 करोड़ डॉलर खर्च किए गए जाएंगे। जेएसडब्ल्यू स्टील के बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। जेएसडब्ल्यू स्टील ने शेयर बाजार को बताया है कि उसके मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी जेएसडब्ल्यू स्टील (नीदरलैंड) के जरिए ऑस्ट्रेलियाई कंपनी में यह निवेश किया जाएगा। इसके तहत 60,000,000 क्लास B शेयर खरीदे जाएंगे, जो M Res NSW की 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।
