Get App

JTL Industries Share: बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट पर जल्द फैसला लेगी कंपनी, 3 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग

JTL Industries Bonus issue Stock Split: बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए अभी रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की गई है। यह दूसरी बार है जब कंपनी स्टॉक स्प्लिट करेगी और अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करेगी। पिछले साल कंपनी ने 1:1 के अनुपात में शेयरों के बोनस इश्यू की घोषणा की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2024 पर 7:32 PM
JTL Industries Share: बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट पर जल्द फैसला लेगी कंपनी, 3 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग
JTL इंडस्ट्रीज लिमिटेड जल्द ही बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान करने जा रही है।

JTL इंडस्ट्रीज लिमिटेड जल्द ही बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान करने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 3 अक्टूबर 2024 को होने वाली है, जिसमें इस प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। कंपनी ने आज 24 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। इस बीच आज JTL इंडस्ट्रीज के शेयरों में 8.87 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 239.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4,455 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 276.60 रुपये और 52-वीक लो 167.10 रुपये है।

JTL Industries: रिकॉर्ड डेट को लेकर ये है अपडेट

बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए अभी रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की गई है। यह दूसरी बार है जब कंपनी स्टॉक स्प्लिट करेगी और अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करेगी। पिछले साल कंपनी ने 1:1 के अनुपात में शेयरों के बोनस इश्यू की घोषणा की थी, जिसमें शेयरधारकों को रिकॉर्ड डेट तक उनके पास मौजूद प्रत्येक शेयर के लिए एक फ्री शेयर मिला था। 2021 में कंपनी ने ₹10 की फेस वैल्यू वाले शेयर को ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयरों में विभाजित करने की भी मंजूरी दी थी।

बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट के लिए केवल वे निवेशक पात्र होंगे जो एक्स-डेट से पहले स्टॉक खरीदेंगे। अगर कोई निवेशक एक्स-डेट पर या उसके बाद शेयर खरीदता है, तो वह बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट पाने के लिए पात्र नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें