हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 27 अगस्त को पहले पिछले बंद भाव से 5.5 प्रतिशत तेजी और फिर 7.7 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 282.50 रुपये के रिकॉर्ड हाई और 247 रुपये के इंट्राडे लो तक गया। बाद में शेयर लगभग 6.6 प्रतिशत गिरावट के साथ 250 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। अप्रैल-जून 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 54 प्रतिशत बढ़कर 33.45 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 21.68 करोड़ रुपये था।
