Q4 वित्तीय नतीजों के बाद Just Dial शेयर पर टूटे ​निवेशक, छुआ 1 साल का नया हाई

Just Dial Share Price: पिछले एक साल में जस्ट डायल का शेयर 34 प्रतिशत चढ़ा है। बीएसई पर शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की सर्किट लिमिट के साथ 1,072.80 रुपये है। लोअर प्राइस बैंड 715.20 रुपये है। मार्च ​2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37.9 प्रतिशत बढ़कर 115.6 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
सुबह Just Dial शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 953.55 रुपये पर खुला।

Just Dial Share Price: रेस्टोरेंट, होटल, एजुकेशन समेत विभिन्न सर्विसेज के लिए लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल के शेयरों में 18 अप्रैल को करीब 14 प्रतिशत की तेजी देखी गई। एक दिन पहले कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही (Q4) और वित्त वर्ष 2024 (FY24) के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। मार्च ​2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37.9 प्रतिशत बढ़कर 115.6 करोड़ रुपये हो गया। वहीं ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.2 प्रतिशत बढ़कर 270.3 करोड़ रुपये हो गया। इसके चलते Just Dial के शेयरों पर निवेशक टूट पड़े हैं।

सुबह शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 953.55 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से करीब 14.6 प्रतिशत तक उछला और 1024.85 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कारोबार बंद होने पर शेयर 13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1009.95 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की सर्किट लिमिट के साथ 1,072.80 रुपये है। लोअर प्राइस बैंड 715.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA (Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation, and Amortization) सालाना आधार पर 111.4% बढ़कर 70.6 करोड़ रुपये रहा। वहीं EBITDA मार्जिन 26.1% रहा।


FY4 में कितना रहा रेवेन्यू और प्रॉफिट

Just Dial ने शेयर बाजारों को बताया कि वित्त वर्ष 2024 में उसका ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 1043 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले करीब 845 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 363 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले करीब 163 करोड़ रुपये था।

एक साल में 34%चढ़ा Just Dial शेयर

पिछले एक साल में जस्टडायल का शेयर 34 प्रतिशत चढ़ा है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, जस्ट डायल में पब्लिक शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 25.70 प्रतिशत और प्रमोटर्स की 74.30 प्रतिशत है। केवल 1 महीने में शेयर ने 14 प्रतिशत की तेजी देखी है।

Ambuja Cements में आ सकती है 35% तक तेजी! ब्रोकरेज बुलिश, खरीदने की सलाह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।