Q1 नतीजों के बाद Just Dial के शेयर पर टूटे निवेशक, कीमत 20% उछली; अपर सर्किट लगा

Just Dial Stock Price: जस्ट डायल का शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 1100 रुपये पर खुला। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 280.6 करोड़ रुपये हो गया। जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.18 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 25.82 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jul 18, 2024 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Just Dial ने अप्रैल-जून 2024 तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 69.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

Just Dial Share Price: रेस्टोरेंट, होटल, एजुकेशन समेत विभिन्न सर्विसेज के लिए लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल के शेयरों में 18 जुलाई को 20 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी ने अप्रैल-जून 2024 तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 69.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। अच्छे नतीजों के चलते निवेशक, शेयर पर टूट पड़े हैं। जस्ट डायल का शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 1100 रुपये पर खुला।

दिन में यह पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत तक चढ़ा और 1242.30 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। कंपनी का मार्केट कैप 10500 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 56 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

Just Dial के रेवेन्यू में 13% का इजाफा


वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 280.6 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान EBITDA सालाना आधार पर 119.8 प्रतिशत बढ़कर 80.6 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन बढ़कर 28.7% रहा। शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 69.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 141.2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Muthoot Finance और Manappuram Finance के लिए Jefferies ने दी 'बाय' रेटिंग, शेयर 22% तक चढ़ने की जताई उम्मीद

FY4 में कितना रहा रेवेन्यू और प्रॉफिट

Just Dial का वित्त वर्ष 2024 में ऑपरेटिंग रेवेन्यू बढ़कर 1043 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले करीब 845 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 363 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले करीब 163 करोड़ रुपये था। जस्ट डायल में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.18 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 25.82 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।