Get App

liquor stocks : कर्नाटक में शराब की कीमतों पर कंट्रोल हटा, लिकर शेयरों में जोरदार तेजी

liquor stocks : मौजूदा 16 प्राइसिंग स्लैब को घटाकर 8 स्लैब बनाए गए हैं। बजट में अल्कोबीयर टूरिज्म को बढ़ावा देने की भी योजना है। डिस्टिलरी और ब्रुवरीज को अब टेस्टिंग सेशन आयोजित करने की छूट मिलेगी। डिस्टिलरी और ब्रुवरीज अपने परिसर में सीधे लिकर बेच पाएंगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 3:02 PM
liquor stocks : कर्नाटक में शराब की कीमतों पर कंट्रोल हटा, लिकर शेयरों में जोरदार तेजी
Karnataka, Liquor Policy : कर्नाटक बजट पर नुवामा का कहना है कि राज्य में शराब की कीमतें अब सरकार तय नहीं करेगी। लिकर कीमतों का डीरेगुलेशन एक पॉजिटिव कदम है

liquor stocks : आज लिकर शेयरों में जोरदार तेजी है। दरअसल कर्नाटक में थोड़ी देर पहले बजट पेश हुआ है जिसमें कर्नाटक सरकार ने लिकर को लेकर बड़ा और बोल्ड फैसला लिया है जिससे आज लिकर शेयर की पार्टी चल रही है। कर्नाटक सरकार ने बजट में लिकर कीमतें डीरेगुलेट करने का ऐलान किया है। अब लिकर कंटेंट के आधार पर टैक्स तय होगा। कर्नाटक सरकार ने लिकर पॉलिसी में बदलाव किया है। कर्नाटक में अब अल्कोहल बिक्री का लाइसेंस डिजिटल मोड से मिलेगा। 3-4 साल में चरणबद्ध तरीके से ये बदलाव लागू होंगे।

मौजूदा 16 प्राइसिंग स्लैब को घटाकर 8 स्लैब बनाए गए हैं। बजट में अल्कोबीयर टूरिज्म को बढ़ावा देने की भी योजना है। डिस्टिलरी और ब्रुवरीज को अब टेस्टिंग सेशन आयोजित करने की छूट मिलेगी। डिस्टिलरी और ब्रुवरीज अपने परिसर में सीधे लिकर बेच पाएंगी।

कर्नाटक बजट पर नुवामा

कर्नाटक बजट पर नुवामा का कहना है कि राज्य में शराब की कीमतें अब सरकार तय नहीं करेगी। लिकर कीमतों का डीरेगुलेशन एक पॉजिटिव कदम है। ब्रोकरेज ने यूनाइटेड स्पिरिट्स, यूनाइटेड ब्रुवरीज और एलाइड ब्लेंडर्स पर Buy रेटिंग दी है। कर्नाटक शराब खपत मामले में सबसे बड़े राज्यों में से एक है. कर्नाटक में IMFL की हिस्सेदारी करीब 15% है। डीरेगुलेशन पॉजिटिव है। इससे स्लैब-बेस्ड प्राइसिंग कंट्रोल हटा है। यूनाइटेड ब्रुवरीज का कहना है कि सरकार का कदम सही दिशा में उठाया गया कदम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें