KEC इंटरनेशनल के शेयरों में आज 24 जुलाई को दो फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक NSE पर 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 893 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी को भारत और अमेरिका में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स के लिए ₹1422 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इस खबर के बीच आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 22875 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 968.20 रुपये और 52-वीक लो 551 रुपये है।
