Get App

KEC International Share Price: ₹2872 करोड़ के सबसे बड़े सिंगल ऑर्डर पर झूमेंगे शेयर! Power Grid ने दिया काम

KEC International Share Price: पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) कंपनी केईसी इंटरनेशनल को पावर ग्रिड (Power Grid) से अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर मिला है। ₹2,872 करोड़ के ऑर्डर पर इसके शेयरों में सोमवार को तेज हलचल दिख सकती है। जानिए कंपनी को कैसा काम मिला है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 24, 2026 पर 12:58 PM
KEC International Share Price: ₹2872 करोड़ के सबसे बड़े सिंगल ऑर्डर पर झूमेंगे शेयर! Power Grid ने दिया काम
KEC International के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया और एक साल में निवेशकों की पूंजी 63% घटा दी।

KEC International Share Price: आरपीजी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी केईसी इंटरनेशनल को पावरग्रिड (Power Grid) से ₹2872 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इसके बारे में आज 24 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी। कंपनी ने दावा किया है कि यह उसके लिए अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है। ऐसे में इसके शेयरों पर सोमवार 26 अक्टूबर को मार्केट खुलने पर शेयरों पर असर दिख सकता है। अभी इसके शेयरों की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 23 अक्टूबर को बीएसई पर यह 1.25% की गिरावट के साथ ₹327.55 पर बंद हुआ था।

कैसा ऑर्डर मिला है KEC International को?

केईसी इंटरनेशनल को पावर ग्रिड से ₹2,872 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी को 765केवी ट्रांसमिशन लाइन्स के डिजाइन, सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम करना है। कंपनी का दावा है कि यह देश में उसके T&D (ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन) बिजनेस के लिए अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है। इसके तहत कंपनी गुजरात में बनने वाली 8.5 GW की रिन्यूएबल बिजली को ट्रांसमिशन लाइनों के जरिए दूसरी जगहों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। कंपनी के एमडी और सीईओ विमल केजरीवाल का कहना है कि इसने उसके ऑर्डर बुक को तेजी से बढ़ाया और इस साल अब तक कंपनी को ₹13500 करोड़ से अधिक का ऑर्डर मिल चुका है, जिसमें से ₹9500 करोड़ के ऑर्डर तो टीएंडडी बिजनेस से जुड़े हैं।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें