Stock in Focus: सितंबर में ₹221 करोड़ के बाद अब अक्टूबर में ₹340 करोड़ का प्रोजेक्ट, क्या रॉकेट बनेगा ₹54 का यह शेयर?

Stock in Focus: पिछले महीने सितंबर में ₹220.56 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट के बाद अब इस महीने अक्टूबर में ₹340.08 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट का इस स्टॉक पर खास असर दिख सकता है। जानिए कंपनी को कैसा काम मिला है और चेक करें कि क्या यह आपके पोर्टफोलियो में है

अपडेटेड Oct 24, 2026 पर 12:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Highway Infra Share Price: हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों पर 26 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट खुलने पर नजर रहेगी क्योंकि ₹340.08 करोड़ के प्रोजेक्ट पर इसमें तेज हलचल दिख सकती है। कंपनी ने इसके बारे में 23 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसे तमिलनाडु में एक फी प्लाजा एक साल तक संभालने का काम मिला है। अभी इसके शेयरों की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 23 अक्टूबर को बीएसई पर यह 0.50% की बढ़त के साथ ₹54.42 के भाव पर बंद हुआ था।

कैसा प्रोजेक्ट मिला है Highway Infra को?

हाईवे इंफ्रा को NHAI (नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से ई-टेंडर के जरिए ₹340.08 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस) मिला है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट एक साल के लिए तमिलनाडु में पलायम फी प्लाजा चलाने के लिए मिला है। 23 अक्टूबर की तारीख में जारी इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी एनएच-44 पर कृष्णागिरी-थिरूमंगलम सेक्शन पर पलायम फी प्लाजा पर गाड़ियों से टोल वसूलने और पास के शौचालयों की देखभाल का काम देखेगी। इस प्रोजेक्ट में कंपनी BOT (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) बेसिस पर काम करेगी।


पिछले महीने भी मिला था हाईवे इंफ्रा को तगड़ा ऑर्डर

हाईवे इंफ्रा को पिछले महीने सितंबर में UPEIDA (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा चलाने और यूजर फीस के कलेक्शन को लेकर ₹220.66 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। यह कॉन्ट्रैक्ट दो साल के लिए है और इसमें जरूरी एंप्लॉयीज समेत चार पेट्रोलिंग और सेफ्टी गाड़ियां की तैनाती शामिल है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत पहले साल ₹105.08 करोड़ का काम कंपनी को करना है और फिर दूसरे साल लगभग ₹115.59 करोड़ का काम यानी कुल मिलाकर लगभग ₹220.66 करोड़ का काम है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया और एक साल से भी कम समय में निवेशकों की पूंजी 51% घटा दी। पिछले साल 30 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹82.64 पर था, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 11 महीने में यह 50.99% टूटकर 11 सितंबर 2026 को ₹40.50 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Dr Reddy's Q2 Result: 36% गिरा मुनाफा, खास वजह से घटा रेवेन्यू, अब 26 अक्टूबर को शेयर फोकस में

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।