Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24351-24440/66(20/10DEMA) के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24513-24567/24590 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24074-23977 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23917-23859 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि निफ्टी कॉल राइटर्स के जोन के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। लेकिन 20 DEMA अभी तक बाधा बना हुआ है। FIIs की बिकवाली कायम रही है। ऊपरी स्तरों पर गिरावट का खतरा बना हुआ है।
वीरेंद्र ने कहा कि DIIs की खरीदारी से 24000 और 50 DEMA पर बेस बनने में मदद मिली। 24300-24400-24500 पर कॉल राइटर्स दिख रहे हैं जबकि 24200-24100-24000 पर पुट राइटर्स हावी नजर आ रहे हैं। एक्सपायरी को देखते हुए अगर पहला बेस कायम रहा तो पुलबैक ट्रेड संभव है। गैप डाउन में शॉर्टिंग का कोई मौका नहीं, ये ऊपरी जोन में कारगर रहेगा।
उन्होंने कहा कि सभी पुलबैक ट्रेड्स से 24250-24320 जोन में निकलें। निफ्टी में 24300-24330 के जोन में बिकवाली के मौके तलाशें। अगर 24000-23977 टूटे तो शॉर्ट के मौके बनेंगे, तब 23859 संभव है। 24074-23977 पर नजर रखें, ये आज के लिए मेक या ब्रेक जोन है।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 50351-50515 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 50751-51833/51926(10/50DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 50020-49810 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 49663-49510/337 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में अभी भी उछाल में बिकवाली का टेक्स्चर है। इसमें 50500 का स्तर अभी भी बड़ी बाधा बना हुआ है। तीन दिनों से 100 DEMA जोन 49800-49750 पर सपोर्ट दिख रहा है। इसमें पहले रजिस्टेंस (50351-50515) के नीचे रहने तक बेचें और उछाल में और और बेचें। इंडेक्स 50515 के ऊपर बंद होने पर ही बैंक निफ्टी में कुछ स्थिरता आएगी।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि सभी शॉर्ट ट्रेड की पहले बेस (100DEMA) जोन में समीक्षा करें। अगर इस बार 49810-49750 टूटा तो इसमें 49510/49337 के लेवल संभव हैं। अगर बैंक निफ्टी 49810 के नीचे फिसला तो बाजार पर दबाव बढ़ाएगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)