Get App

निफ्टी में 24074-23977 के स्तर पर नजर रखें, ये आज के लिए मेक या ब्रेक जोन है - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहले रजिस्टेंस (50351-50515) के नीचे रहने तक बिकवाली करनी चाहिए। इसमें आये तो और बिकवाली करनी चाहिए। इंडेक्स 50515 के ऊपर बंद होने पर ही बैंक निफ्टी में कुछ स्थिरता आएगी। अगर इस बार बैंक निफ्टी में 49810-49750 टूटा तो इसमें 49510/49337 के लेवल संभव हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 8:44 AM
निफ्टी में 24074-23977 के स्तर पर नजर रखें, ये आज के लिए मेक या ब्रेक जोन है - वीरेंद्र कुमार
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में 24300-24330 के जोन में बिकवाली के मौके तलाशने चाहिए। अगर 24000-23977 टूटे तो शॉर्ट के मौके बनेंगे, तब 23859 का लेवल संभव है

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24351-24440/66(20/10DEMA) के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24513-24567/24590 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24074-23977 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23917-23859 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि निफ्टी कॉल राइटर्स के जोन के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। लेकिन 20 DEMA अभी तक बाधा बना हुआ है। FIIs की बिकवाली कायम रही है। ऊपरी स्तरों पर गिरावट का खतरा बना हुआ है।

वीरेंद्र ने कहा कि DIIs की खरीदारी से 24000 और 50 DEMA पर बेस बनने में मदद मिली। 24300-24400-24500 पर कॉल राइटर्स दिख रहे हैं जबकि 24200-24100-24000 पर पुट राइटर्स हावी नजर आ रहे हैं। एक्सपायरी को देखते हुए अगर पहला बेस कायम रहा तो पुलबैक ट्रेड संभव है। गैप डाउन में शॉर्टिंग का कोई मौका नहीं, ये ऊपरी जोन में कारगर रहेगा।

उन्होंने कहा कि सभी पुलबैक ट्रेड्स से 24250-24320 जोन में निकलें। निफ्टी में 24300-24330 के जोन में बिकवाली के मौके तलाशें। अगर 24000-23977 टूटे तो शॉर्ट के मौके बनेंगे, तब 23859 संभव है। 24074-23977 पर नजर रखें, ये आज के लिए मेक या ब्रेक जोन है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें