आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि शुक्रवार की क्लोजिंग बेहद खराब रही थी, इसका सम्मान करना होगा। शुक्रवार को निफ्टी 20 DEMA तोड़ा और नीचे बंद हुआ। क्लोजिंग बेसिस पर एक्सपायरी हफ्ते का निचला स्तर भी टूटा। निफ्टी के लिए अगला अहम स्तर 50 DEMA यानी 24,450-24,500 पर है। 24,920 (20 DEMA) के ऊपर बंद होने पर ही तेजी लौटेगी। अनुज ने आगे कहा कि बाजार में कुछ समय तक के लिए पोजिशन हल्की रखें। दोनों तरफ के ट्रेड लेने के लिए तैयार रहें। बैंक निफ्टी की क्लोजिंग बेहद खराब थी। बैंक निफ्टी ने एक दिन में 13 दिनों की तेजी गायब की है।
