रियल एस्टेट डेवलपर कीस्टोन रियलटर्स लिमिटेड के शेयरों में आज 11 जुलाई को 2 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। हालांकि, यह स्टॉक बाद में BSE पर 0.30 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 715 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, रुस्तमजी ब्रांड नाम से भी पॉपुलर इस कंपनी ने एक अहम भूमि अधिग्रहण के साथ प्लॉटेड डेवलपमेंट सेक्टर में एंट्री की घोषणा की है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज हलचल देखी गई। कंपनी का मार्केट कैप 9,009 करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 750 रुपये और 52-वीक लो 518.40 रुपये है।
