अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो केफिन टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2.68 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 713.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 12,215.23 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 821 रुपये और 52-वीक लो 334.50 रुपये है।
