Kiaasa IPO Listing: महिलाओं के कपड़े-जूते और गहने इत्यादि बेचने वाली कियासा की घरेलू स्टॉक मार्केट में BSE SME पर डिस्काउंट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹127.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹123.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी ही 3.15% घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹116.85 (Kiaasa Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 7.99% घाटे में हैं।
