Kirloskar Ferrous Share Price: कास्टिंग और पिग आयरन बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनियों में शुमार किर्लोस्कर फेरस के शेयर महज 10 दिन पहले फिसलकर एक साल के निचले स्तर पर आ गए थे। हालांकि फिर इसने ऐसी रिकवरी किया कि एक हफ्ते के भीतर ही यह एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों में यह जोश $1.35 करोड़ (₹126.40 करोड़) के एक्सपोर्ट ऑर्डर ने भरा है। कंपनी ने 17 जून को इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी और अगले ही दिन शेयर एक साल के नए हाई पर पहुंच गए। मौजूदा स्थिति की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले एनएसई पर यह 0.80% की बढ़त के साथ ₹477.50 पर बंद हुआ था।
