नतीजों के बाद ZOMATO पर जानिये खरीदें या बेचें और LUPIN पर ब्रोकरेजेस की निवेश राय

JEFFERIES ने ZOMATO पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए लक्ष्य 175 रुपये तय किया है

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    FOOD DELIVARY कंपनी जोमैटो (ZOMATO) से मुनाफे की महक के लिए इंतजार और बढ़ा। पहली तिमाही में घाटा 134 करोड़ रुपए से बढ़कर हुआ 360 करोड़ रुपये हो गया जबकि Adjusted EBITDA नुकसान भी बढ़ा लेकिन REVENUE में 22% की GROWTH दिखाई दी और MARKET SHARE में भी बढ़ोतरी नजर आई।

    इस दौरान खर्च ज्यादा होने से कंपनी को लॉस उठाना पड़ा है। जून 2021 तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1259.7 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का खर्च 383.3 करोड़ रुपए था। वहीं इस बार कर्मचारियों को दिए बेनेफिट पर 390.7 करोड़ रुपए खर्च करने और 74.7 करोड़ रुपए का स्टॉक-इन-ट्रेड की खरीदारी पर खर्च करने से भी खर्च बढ़ा है।

    लिस्टिंग के दिन जानिए किन IPO ने निवेशकों का पैसा डबल किया, देखिए पूरी लिस्ट

    Brokerages on ZOMATO

    JEFFERIES की ZOMATO पर राय

    JEFFERIES ने ZOMATO पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 175 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि 170 करोड़ रुपये का Adjusted EBITDA Loss अनुमान के मुताबिक रहा है। उन्होंने FY22-24 के लिए Revenue estimates 10-20% बढ़ाया है।


    जानिये कैसे रहे SHREE CEMENT के नतीजे और इस स्टॉक सहित THERMAX पर ब्रोकरेजेस की राय

    Brokerages on LUPIN

    NOMURA की LUPIN पर राय

    NOMURA ने LUPIN पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1399 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर अमेरिका में गिरावट आने से तिमाही कमजोर रही। अमेरिका में इस तिमाही में बिक्री कम रहने से मार्जिन पर भी असर हुआ।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।