Share Market Crash: मजबूत एशियाई संकेतों के बावजूद Sensex लाल, 4 वजहों से आया Nifty आया 24300 के करीब

Share Market Crash: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का दबाव दिखा। अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच सेंसेक्स (Sensex) 300 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी (Nifty) भी फिसलकर 24300 के काफी करीब आ गया। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। जानिए मार्केट में गिरावट की चार मुख्य वजह

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 4:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 12 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 187.90 प्वाइंट्स यानी 0.24% की गिरावट के साथ 77,966.35 और निफ्टी 35.75 प्वाइंट्स यानी 0.15% की फिसलन के साथ 24,435.95 पर बंद हुआ था। आज ये लाल खुले हैं।

Share Market News: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज मार्केट में मिला-जुला माहौल दिखा। शुरुआती कारोबार में तो अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत संकेतों के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी फिसल गए। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी से इन्होंने संभलने की कोशिश की और सेंसेक्स आखिरकार ग्रीन हो गया। वहीं ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप स्पेस ने भी अच्छी रिकवरी की और निफ्टी मिडकैप 100 ग्रीन जोन में बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 की रौनक बनी रही।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 113.61 प्वाइंट्स यानी 0.15% की बढ़त के साथ 78.079.96 और निफ्टी 40.10 प्वाइंट्स यानी 0.16% की फिसलन के साथ 24,395.85 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 300.46 प्वाइंट्स टूटकर 77,665.89 और निफ्टी 124.55 प्वाइंट्स गिरकर 24,311.40 तक आ गया था। निचले स्तर से रिकवर होकर सेंसेक्स 78,119.39 और निफ्टी 24,431.60 तक पहुंचा था।

Share Market Crash: ये है वजह

महंगाई की तेज रफ्तार


जुलाई में महंगाई 19 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। लगातार चौथे महीने इसमें इजाफा हुआ है और लगातार दूसरे महीने यह आरबीआई के 2-4% के टारगेट रेंज से ऊपर रहा। जुलाई में रिटेल महंगाई दर मासिक आधार पर 4.38% से बढ़कर 4.45% पर रही है। खाने-पीने की चीजों ने महंगाई बढ़ाई है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

एक कारोबारी दिन पहले 12 अगस्त को विदेशी निवेशकों ने इक्विटी मार्केट में खरीदारी से अधिक बिकवाली की जिसका दबाव आज मार्केट में दिख रहा है। विदेशी निवेशकों ने ₹1002.50 करोड़ के शेयरों की नेट बिक्री की।

बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव

सेक्टरवाइज मेटल और बैंकिंग शेयरों ने आज मार्केट पर काफी दबाव बनाया। निफ्टी मेटल में 1% से अधिक गिरावट रही तो निफ्टी प्राइवेट बैंक में आधे फीसदी से अधिक और निफ्टी पीएसयू बैंक में आधे फीसदी से थोड़ी कम कमजोरी रही। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी आधे फीसदी से अधिक तो निफ्टी आईटी में आधे फीसदी से हल्की ही कम बढ़त रही। निफ्टी रियल्टी करीब 1% मजबूत हुआ।

Sensex की वीकली एक्सपायरी

सेंसेक्स के इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की आज वीकली एक्सपायरी थी तो इसका मार्केट पर दबाव दिखा।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Retail Inflation : लगातार चौथे महीने महंगाई बढ़ी, रिटेल इंफ्लेशन जुलाई में 4.45% हुई; RBI के लिए बढ़ेगी मुश्किल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।