Get App

दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज से जानिये JUBILANT FOODS पर खरीदें, बेचें या करें होल्ड

JEFFERIES ने JUBILANT FOODS पर खरीदारी की राय देते हुए इसके प्रति शेयर का लक्ष्य 3700 रुपये तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2021 पर 12:12 PM
दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज से जानिये JUBILANT FOODS पर खरीदें, बेचें या करें होल्ड

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

BROKERAGES की JUBILANT FOODS पर राय

ब्रोकरेजेस ने जुबिलेंट फूड पर राय देते हुए कहा है कि इसके पॉजिटिव ग्रोथ से कई सेगमेंट में सुधार नजर आया है। सालाना आधार पर अप्रैल/मई में रेवेन्यू रिकवरी रेट में 94 प्रतिशत/87 प्रतिशत और जून में रेवेन्यू रिकवरी रेट में और सुधार संभव है। कंपनी के पास एग्जीक्यूशन की अच्छी क्षमता है जबकि डिजिटल में निवेश से फायदा होगा। वहीं Popeyes डील से पोर्टफोलियो मिक्स  बेहतर होगा। इसके साथ ही मध्यम अवधि में ग्रोथ की संभावनाओं के चलते ओवरवेट रेटिंग दे रहे हैं।

JEFFERIES की JUBILANT FOODS पर राय

JEFFERIES ने JUBILANT FOODS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3700 रुपये तय किया है।

JP MORGAN की JUBILANT FOODS पर राय

JP MORGAN ने JUBILANT FOODS पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3030 रुपये से बढ़ाकर 3425 रुपये तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें