Get App

जानिये कैसे रहे SHREE CEMENT के नतीजे और इस स्टॉक सहित THERMAX पर ब्रोकरेजेस की राय

CLSA ने SHREE CEMENT का लक्ष्य 28850 रुपये से घटाकर 28300 रुपये तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2021 पर 1:49 PM
जानिये कैसे रहे SHREE CEMENT के नतीजे और इस स्टॉक सहित THERMAX पर ब्रोकरेजेस की राय

दिग्गज सीमेंट कंपनी श्री सीमेंट (SHREE CEMENT) पहली तिमाही के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। कंपनी के Revenue में 48% तो मुनाफे में 78% की Growth रही। इस अवधि में Magrin पर हल्का दबाव दिखा।

आंकड़ों पर नजर डालें तो सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 78.5% बढ़कर 661.7 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 370.8 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 47.9% बढ़कर 3449.5 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 2332.4 करोड़ रुपये रही थी।

Brokerages on SHREE CEMENT

CLSA की SHREE CEMENT पर राय

CLSA ने SHREE CEMENT पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 28850 रुपये से घटाकर 28300 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q1 EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा हा। वहीं 1,481/टन EBITDA अन्य कंपनियों के मुकाबले कम नजर आया है। सालाना आधार पर FY22 में 12% वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। हालांकि शेयर पर नजर डालें तो हालिया करेक्शनके बाद भी वैल्यूएशन महंगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें