Get App

TATA STEEL पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट और निवेश नजरिया

KOTAK INSTL EQ ने TATA STEEL पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए लक्ष्य 1750 रुपये तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2021 पर 2:33 PM
TATA STEEL पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट और निवेश नजरिया

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

Brokerages on Tata Steel

KOTAK INSTL EQ की TATA STEEL पर राय

KOTAK INSTL EQ की TATA STEEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1750 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट की कमेंट्री से लगता है कि कंपनी की इंडिया मार्जिन आने वाली तिमाही में बढ़ेगी। वहीं यूरोप की मार्जिन पहली तिमाही के मुकाबले 1 से 2 गुना बढ़ सकती है।

अनुमान से अच्छे रहे TATA STEEL के नतीजे, इस स्टॉक और Bharat Forge पर जानें ब्रोकर्स की राय

CLSA की TATA STEEL पर राय

CLSA ने TATA STEEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1750 रुपये से बढ़ाकर 1950 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसके इंडिया और यूरोप कारोबार के लिए मजबूत आउटलुक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें