लगातार छह दिनों की गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही है । निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23150 के पार निकला है। बैंक निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
फोकस में कोटक बैंक (GREEN)
RBI ने क्रेडिट कार्ड को लेकर सभी रोक हटाई है। कोटक के लिए बड़ी खबर लेकिन गैप अप के बाद कुछ नहीं बचेगा। सारे टार्गेट गैप-अप में ही हिट हो जाएंगे। खुलने के बाद मुनाफावसूली भी कर सकते हैं। कोटक पिछले कई दिनों से हमारे बिग स्टॉक्स और स्पॉटलाइट में था। आज कोटक बैंक में मुनाफा बुक करने का अच्छा मौका होगा।
फोकस में ICICI बैंक (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि ICICI Pru AMC में प्रूडेंशियल की कुछ हिस्सा बेचने की तैयारी है। ICICI Pru AMC की आगे लिस्टिंग में प्रूडेंशियल हिस्सा बेच सकता है। ICICI बैंक के SOTP वैल्युएशन में मदद मिलेगी। दिक्कत ये है कि ऊपरी स्तरों पर FII बिकवाली करेगा। आईसीआईसीआई बैंक का कहना है कि JV में मेजोरिटी हिस्सेदारी बनाए रखेंगे। 26 साल पहले प्रूडेंशियल और ICICI बैंक की JV बनी थी। JV में ICICI बैंक की 51%, प्रूडेंशियल की 49% हिस्सेदारी है।
फोकस में अशोक लेलैंड (GREEN)
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि कल नतीजों के बाद पॉजिटिव राय दी थी। कल की तेजी के बाद भी ब्रोकरेज बुलिश है जबकि मॉर्गन स्टैनली की ओरववेट रेटिंग दी और टार्गेट 284 रुपये है। जबकि सिटी की खरीदारी की कॉल दी और टार्गेट 270रुपये है। हर गिरावट में खरीदारी की स्ट्रैटेजी बेहतर है। कंपनी के Q3 नतीजे हर पैमाने पर बेहतर है।
फोकस में भारत फोर्ज (RED)
तीसरी तिमाही के नतीजे सभी पैमानों पर खराब रहे। लेकिन बड़े गैप-डाउन के बाद मत बेचें। सालाना आधार पर Q3 में मुनाफा और EBITDA 8% गिरा। Q3 में रेवेन्यू में भी 7% का दबाव दिखा।
अनुज सिंघल ने कहा कि कल का प्राइस एक्शन अच्छा रहा जबकि 100 DMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी रही। 20 DEMA पार करने में कामयाब रहा । पिछले दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिली। वहीं वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।
अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर अच्छे मोमेंटम में है। 100 WMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी रही। 200 WMA भी पार होने के कगार पर रहा। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रही। दो दिनों के शॉर्ट के बाद कल अच्छा लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।