बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी 20 जुलाई के बाद फिर 19900 के पार निकला। बैंक निफ्टी में भी खरीदारी दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप में नया शिखर बनने का सिलसिला कायम है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने कोटक महिंद्रा बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने फेडरल बैंक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने इन्फो एज पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने करूर वैश्य बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Kotak Mahindra Bank
सच्चितानंद उत्तेकर ने Kotak Mahindra Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें सितंबर की एक्सपायरी वाली 1800 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 33 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 42/56 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 25 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
आशीष बहेती ने Federal Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Federal Bank में 148 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 153 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 147 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Info Edge
मानस जायसवाल ने Info Edge पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Info Edge में 4562 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4480 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Karur Vysya Bank
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Karur Vysya Bank का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Karur Vysya Bank के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 130 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 150 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )