Kotak Mahindra Bank का शेयर देख सकता है 27% तक उछाल, ICICI Securities से 'बाय' रेटिंग बरकरार

Kotak Mahindra Bank Share Price: बैंक ने बिजनेस ग्रोथ के लिए 4 मुख्य आधार तय किए हैं और हर सेगमेंट में अपनी पेशकशों को बेहतर बनाया है। बैंक, ब्रांच एरिया को सही ढंग से व्यवस्थित करके और प्रोडक्टिविटी बढ़ाकर कॉस्ट-टू-एसेट रेश्यो को बेहतर बनाना चाहता है

अपडेटेड Jun 07, 2026 पर 12:42 PM
वेस्ट एशिया संकट का कोई खास असर न होने के कारण Kotak Mahindra Bank की एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है।

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में आगे 27 प्रतिशत तक की तेजी आने की उम्मीद है। ICICI Securities ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 480 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा भाव से 27 प्रतिशत ज्यादा है। शेयर शुक्रवार, 5 जून को बीएसई पर 377.50 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने रिसर्च नोट में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक ने MD और CEO अशोक वासवानी के साथ एनालिस्ट्स की एक बातचीत आयोजित की थी। वासवानी की लीडरशिप में बैंक ने खुद को 'प्रोडक्ट-फोकस' से 'कस्टमर-फोकस' ऑर्गनाइजेशन में बदलने की दिशा में काफी तरक्की की है।

इसने बिजनेस ग्रोथ के लिए 4 मुख्य आधार तय किए हैं और हर सेगमेंट में अपनी पेशकशों को बेहतर बनाया है। बैंक ने SME और अनसिक्योर्ड लोन के दम पर नॉमिनल GDP ग्रोथ से 1.5-2 गुना ग्रोथ का अपना अनुमान दोहराया। ब्रांच बढ़ाने और IT में निवेश के बावजूद कोटक महिंद्रा बैंक, ब्रांच एरिया को सही ढंग से व्यवस्थित करके और प्रोडक्टिविटी बढ़ाकर कॉस्ट-टू-एसेट रेश्यो को बेहतर बनाना चाहता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि वेस्ट एशिया संकट का कोई खास असर न होने के कारण बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है। बैंक ने ज्यादा पूंजी और इस वजह से इक्विटी पर कम रिटर्न को लेकर निवेशकों की चिंता को समझा। बड़े अधिग्रहण के बजाय पोर्टफोलियो बाय-आउट में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। इन सब फैक्टर्स के बेसिस पर ICICI Securities ने ने बैंक के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 480 रुपये प्रति शेयर दिया है।


Kotak Mahindra Bank का शेयर 6 महीनों में 12 प्रतिशत कमजोर

कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 3.75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 6 महीनों में 12 प्रतिशत नीचे आया है। बैंक में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 25.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 452.98 रुपये और एडजस्टेड लो 345.40 रुपये है।

कोटक महिंद्रा बैंक का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 5,423 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 4,933 करोड़ रुपये था। स्टैंडअलोन बेसिस पर बैंक ने शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। आंकड़ा 4,027 करोड़ रुपये रहा। कोर नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 7,876 करोड़ रुपये हो गई। नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.67 प्रतिशत हो गया।

नए हफ्ते में ये शेयर करा सकते हैं अच्छी कमाई, एक्सपर्ट सुदीप शाह की चॉइस; 23050 के नीचे लुढ़का निफ्टी तो बढ़ सकती है सेलिंग

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।