कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में आगे 27 प्रतिशत तक की तेजी आने की उम्मीद है। ICICI Securities ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 480 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा भाव से 27 प्रतिशत ज्यादा है। शेयर शुक्रवार, 5 जून को BSE पर 377.50 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने रिसर्च नोट में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक ने MD और CEO अशोक वासवानी के साथ एनालिस्ट्स की एक बातचीत आयोजित की थी। वासवानी की लीडरशिप में बैंक ने खुद को 'प्रोडक्ट-फोकस' से 'कस्टमर-फोकस' ऑर्गनाइजेशन में बदलने की दिशा में काफी तरक्की की है।
