Kotak Mahindra Bank Share Price: 6 मई को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में तेजी है। मार्च 2024 तिमाही और वित्त वर्ष 2024 के वित्तीय नतीजे सामने आने के बाद कई ब्रोकरेज ने बैंक के शेयर की रेटिंग को अपग्रेड किया है। सीएलएसए, नोमुरा और जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों ने स्टॉक को अपग्रेड किया है, जबकि जेफरीज ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस में कटौती की है। इस कटौती के पीछे तर्क के रूप में RBI प्रतिबंधों और संभावित गिरावट से जोखिम का हवाला दिया गया है।
