सोलर एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 21 सितंबर बेहद शानदार रहा। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 14 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 324.95 रुपये के हाई तक गया। बाद में 13 प्रतिशत बढ़त के साथ 321.65 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर में खरीद बढ़ने की वजह है एक दिन बाद शेयर का एक्स-डिविडेंड ट्रेड करना। कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.25 रुपये यानि कि 25 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और 0.15 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड देने वाली है। इस तरह शेयरहोल्डर्स को 0.40 रुपये या 40 पैसे प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा।
