Get App

KPI Green Energy का शेयर बना रॉकेट, 14% तक भागा; Q2 नतीजे 13 नवंबर को

KPI Green Energy Share Price: जून 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14 प्रतिशत घटकर 95 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 710 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.40 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 1:43 PM
KPI Green Energy का शेयर बना रॉकेट, 14% तक भागा; Q2 नतीजे 13 नवंबर को
KPI Green Energy के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है।

सोलर एनर्जी कंपनी KPI ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में 9 नवंबर को शानदार तेजी है। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 14 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 349.50 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी का बोर्ड 13 नवंबर को मीटिंग करने वाला है। इसमें जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। उसके बाद इन्हें जारी किया जाएगा।

KPI Green Energy का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14 प्रतिशत घटकर 95 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले मुनाफा 111 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 710 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो जून 2025 तिमाही में 614 करोड़ रुपये था।

KPI Green Energy का शेयर एक साल में 30 प्रतिशत कमजोर

KPI Green Energy के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.40 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक साल में 30 प्रतिशत गिरा है। वहीं 5 साल में कीमत 1400 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुई है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 515 रुपये और एडजस्टेड लो 270.95 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें