नवंबर से जनवरी के बीच $35 अरब के शेयर होने वाले हैं फ्री; लिस्ट में Jio, Shiprocket, SBI Funds Management भी शामिल

शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि फ्री होने वाले सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। वे बस ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाते हैं। दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच कई बड़ी कंपनियों के शेयर अनलॉक होने वाले हैं

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 12:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जियो प्लेटफॉर्म्स के 3.6 करोड़ शेयर 25 नवंबर से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

9 नवंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 के बीच 116 कंपनियों में 'प्री-लिस्टिंग शेयरहोल्डर लॉक-इन' की अवधि खत्म होने वाली है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद लगभग 35 अरब डॉलर के शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि फ्री होने वाले सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। वे बस ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाते हैं। नुवामा के एनालिसिस में 5 नवंबर 2026 तक लिस्ट हुई कंपनियों के प्रमोटर और नॉन-प्रमोटर, दोनों तरह के शेयरधारकों को शामिल किया गया है।

नवंबर में किन कंपनियों का लॉक इन खत्म

आर्डी इंडस्ट्रीज के 1.2 करोड़ शेयरों के लिए और OnEMI टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के 6.6 करोड़ शेयरों के लिए लॉक इन आज, 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। लीप इंडिया के 2.3 करोड़ शेयर 11 नवंबर को ट्रेड के लिए पात्र हो जाएंगे। शिप रॉकेट के 3.7 करोड़ शेयर 16 नवंबर को अनलॉक होंगे। वहीं होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के 9.7 करोड़ शेयर 18 नवंबर को फ्री हो जाएंगे। जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के 7.5 करोड़ शेयरों के लिए लॉक-इन 20 नवंबर को खत्म हो रहा है। जियो प्लेटफॉर्म्स के 3.6 करोड़ शेयर 25 नवंबर से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।


दिसंबर महीने में कितने लॉक इन

दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच कई बड़ी कंपनियों के शेयर अनलॉक होने वाले हैं। CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीस के 14.2 करोड़ शेयर 9 दिसंबर को अनलॉक होने वाले हैं। हेक्सागन न्यूट्रिशन के 6.7 करोड़ शेयर 15 दिसंबर को अनलॉक होंगे। टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के 16 करोड़ शेयर 28 दिसंबर को अनलॉक होने वाले हैं।

Bajaj Consumer Care में बंपर खरीद, शेयर में दिखी 9% तक तेजी

जनवरी में किसके शेयर होंगे फ्री

जनवरी महीने की बात करें तो CSM टेक्नोलॉजीस के 2.8 करोड़ शेयर 4 जनवरी को अनलॉक होंगे। नैक पैकेजिंग के 4.3 करोड़ शेयर 11 जनवरी को अनलॉक होने वाले हैं। कुसुमगर के 6.3 करोड़ शेयर 14 जनवरी को अनलॉक होंगे, जबकि लेजर पावर एंड इंफ्रा के 7.8 करोड़ शेयर 18 जनवरी को अनलॉक होने वाले हैं। इसके अलावा SBI फंड्स मैनेजमेंट के 1.428 अरब शेयर 18 जनवरी से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।