ITC Limited: Q2 रिजल्ट के बाद शेयर खरीद को लेकर क्या है ब्रोकरेज की राय

ITC Limited का कारोबार कई सेक्टर्स में फैला हुआ है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सितंबर 2023 तिमाही में 6.11 प्रतिशत बढ़कर 4,955.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 1.8% घटकर 34938.9 करोड़ रुपये हो गई। इन 6 माह में EBITDA सालाना आधार पर 6.4% बढ़कर 13124.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Oct 28, 2023 पर 4:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 6 माह में शेयर करीब 5 प्रतिशत और एक साल में 25 प्रतिशत चढ़ा है।

जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही (FY24Q2) में ITC Limited की कंसोलिडेटेड नेट सेल्स बढ़कर 17774 करोड़ रुपये रही। यह सालाना आधार पर 3.9% और तिमाही आधार पर 3.6% की वृद्धि है। वहीं Ebitda सालाना आधार पर 3.11% बढ़कर 6,454.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के सितंबर तिमाही नतीजे देखते हुए ब्रोकरेज KR Choksey ने कंपनी के शेयर की बाय रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टार्गेट प्राइस घटाकर 533 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। 27 अक्टूबर को आईटीसी का शेयर बीएसई पर 433.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 माह में शेयर करीब 5 प्रतिशत और एक साल में 25 प्रतिशत चढ़ा है।

ITC लिमिटेड का कारोबार कई सेक्टर्स में फैला हुआ है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सितंबर 2023 तिमाही में 6.11 प्रतिशत बढ़कर 4,955.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। KR Choksey की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 1.8% घटकर 34938.9 करोड़ रुपये हो गई। इन 6 माह में EBITDA सालाना आधार पर 6.4% बढ़कर 13124.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 10003 करोड़ रुपये हो गया।

पहले 544 रुपये रखा था टार्गेट प्राइस


कंपनी के दूसरी तिमाही के परिणामों को देखते हुए ब्रोकरेज ने आईटीसी लिमिटेड के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 544 रुपये से घटाकर 533 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह मौजूदा शेयर प्राइस से 23.2 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं रेटिंग को बाय पर बरकरार रखा है।

Sahasra Semiconductors इंडिया में मेमोरी चिप्स बनाने वाली पहली कंपनी बनी

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार परिसंपत्ति/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या वेबसाइट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। निवेशकों को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा के लिए निवेशक को मनीकंट्रोल की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।