Get App

KRचोकसी के 6 पसंदीदा शेयर, एक महीने में दिला सकते हैं 25% तक रिटर्न, क्या आप लगाएंगे दांव?

Stocks to Buy: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार में बुल्स ने अपना दबदबा बना लिया है। गुरुवार 4 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपना नया ऑलटाइम छुआ। इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म KRChoksey ने अप्रैल महीने के लिए 6 स्टॉक्स सुझाए हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि अप्रैल महीने में ये शेयर निवेशकों को 25% तक रिटर्न दे सकते हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 04, 2024 पर 6:52 PM
KRचोकसी के 6 पसंदीदा शेयर, एक महीने में दिला सकते हैं 25% तक रिटर्न, क्या आप लगाएंगे दांव?
ICICI बैंक का शेयर अप्रैल में 15.6 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है

Stocks to Buy: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार में बुल्स ने अपना दबदबा बना लिया है। गुरुवार 4 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपना नया ऑलटाइम छुआ। इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी (KRChoksey) ने अप्रैल महीने के लिए 6 स्टॉक्स सुझाए हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि अप्रैल महीने में ये शेयर निवेशकों को 25 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं। इन शेयरों में ICICI बैंक से लेकर मिंडा कॉरपोरेशन तक शामिल है।

1. ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India)

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 480 रुपये है। अप्रैल महीने में यह शेयर 7.7 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। कंपनी मौजूदा तिमाही में कुछ नए प्रोडक्ट्स लॉव्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा कंपनी इस वित्त वर्ष के दौरान अमेरिकी बाजार में 4 से 8 प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है। KR चोकसी का मानना है कि वित्त वर्ष 2023 से 2026 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में क्रमश: 8.9% और 12.9% की औसत सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

2. ICICI बैंक

इस शयेर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 1,250 रुपये है। अप्रैल में यह शेयर 15.6 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि यहां से अगली 2 तिमाहियों के दौरान संकुचन की दर मध्यम और सामान्य हो जाएगी। वहीं ओवरऑल अर्निंग ग्रोथ के टिकाऊ रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज को बैंक के ऑपरेटिंग इनकम की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें