KSH International IPO Listing: मैग्नेट वायर बनाने वाली केएसएच इंटरनेशनल के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में डिस्काउंट पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 13 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹384 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹370.00 और NSE पर भी ₹370.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 3.65% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर और नीचे आए। टूटकर BSE पर यह ₹350.05 तक आ गया। निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ दिन के आखिरी में यह ₹354.55 (KSH International Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति आईपीओ निवेशक 7.67% घाटे में हैं।
