Kshitij Polyline का राइट्स इश्यू ओपन, 9 जुलाई तक निवेश बढ़ाने का मौका

Kshitij Polyline ने 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही और वर्ष में शानदार नतीजे जारी किए हैं। FY24 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना 74.84 फीसदी बढ़कर 5940.40 लाख रुपये हो गया। इसका EBITDA सालाना 62.60 फीसदी बढ़कर 569.69 लाख रुपये हो गया

अपडेटेड Jul 01, 2024 पर 5:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्षितिज पॉलीलाइन का राइट्स इश्यू ओपन हो गया है और इसमें 9 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा।

क्षितिज पॉलीलाइन (Kshitij Polyline) का राइट्स इश्यू ओपन हो गया है और इसमें 9 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने 6.4 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 40,521,875 इक्विटी शेयर ऑफर किया है। राइट्स इश्यू का साइज 25.93 करोड़ रुपये है। कंपनी 4:5 के अनुपात में राइट्स शेयर दे रही है, यानी रिकॉर्ड डेट पर शेयरधारकों द्वारा रखे गए प्रत्येक 5 फुली-पेड इक्विटी शेयरों के लिए 4 राइट्स शेयर जारी किए जाएंगे। यह एक पेनी स्टॉक है, जिसके शेयरों में आज 1 जुलाई को 2.86 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक NSE पर 7.19 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

इससे पहले, क्षितिज पॉलीलाइन ने 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही और वर्ष में शानदार नतीजे जारी किए हैं। FY24 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना 74.84 फीसदी बढ़कर 5940.40 लाख रुपये हो गया। इसका EBITDA सालाना 62.60 फीसदी बढ़कर 569.69 लाख रुपये हो गया, जिसमें अन्य आय भी शामिल है। कंपनी का PAT सालाना 342 फीसदी बढ़कर 161.31 लाख रुपये हो गया। राइट्स इश्यू के चलते कंपनी को उम्मीद है कि 217.98 लाख रुपये की मौजूदा वित्त लागत 50% से अधिक कम हो जाएगी, जबकि वित्त वर्ष 25 में इसकी प्रोडक्शन कैपिसिटी 30-40% बढ़ने की उम्मीद है।

क्षितिज पॉलीलाइन NSE/BSE में लिस्टेड ओमकार स्पेशियलिटी केमिकल्स के लिए लगभग 23.14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सबसे अधिक बोली लगाने वाली कंपनी बन गई है। इस अधिग्रहण को क्रेडिटर्स की कमेटी ने मंजूरी दे दी है और वर्तमान में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से अंतिम मंजूरी के लिए लंबित है।


2008 में स्थापित क्षितिज पॉलीलाइन लिमिटेड भारत में लीडियंग मैन्युफैक्चरर्स, सप्लायर्स और एक्सपोर्टर्स में से एक है। इसने दुनिया भर के क्लाइंट्स के साथ काम किया है। यह पॉलीप्रोपाइलीन शीट, ऑफिस फाइल और फ़ोल्डर, लेमिनेशन प्रोडक्ट, बाइंडिंग शीट और अन्य बाइंडिंग प्रोडक्ट्स, नेक लैनयार्ड, कार्ड होल्डर सहित कई तरह के प्रोडक्ट्स का बिजनेस करती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।