Kundan Edifice IPO Listing: 17% डिस्काउंट पर LED कंपनी की एंट्री, रिकवरी के बाद शेयर अपर सर्किट पर बंद

Kundan Edifice IPO Listing: LED स्ट्रिप लाइट बनाने वाली कुंदन एडिलाइफ के शेयरों की आज मार्केट में एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 42 गुना से अधिक भरा था। इस आईपीओ के तहत कंपनी ने सिर्फ नए इक्विटी शेयर जारी किए हैं। जानिए कि इन शेयरों को जारी कर कंपनी ने जो पैसे जुटाए हैं, उसका इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement
Kundan Edifice IPO Listing: एलईडी स्ट्रिप लाइट्स बनाने वाली कुंदन एडिफाइस की आज स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Kundan Edifice IPO Listing: LED स्ट्रिप लाइट बनाने वाली कुंदन एडिलाइफ के शेयरों की आज मार्केट में धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को भी शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 42 गुना से अधिक भरा था। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 44 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 91 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी एंट्री 75 रुपये के भाव पर हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन (Kundan Edifice Listing Gain) नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी 17.58 फीसदी घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयर टूटकर 71.25 रुपये तक आ गए थे।

    हालांकि इसके बाद रिकवरी हुई और 78.75 रुपये (Kundan Edifice Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसकी लेवल पर यह बंद भी हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक 13 फीसदी घाटे में हैं।

    Madhusudan Masala की 'स्वादिष्ट' लिस्टिंग, आईपीओ निवेशक पहले ही दिन मालामाल


    Kundan Edifice IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

    कुंदन एडिफाइस का 25.22 करोड़ रुपये का आईपीओ 12-15 सितंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 44.13 गुना भरा था। ओवरऑल यह इश्यू 42.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 27.72 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

    Kundan Edifice के बारे में

    2010 में बनी यह कंपनी एलईडी स्ट्रिप लाइट्स बनाकर बेचती है। मुख्य रूप से यह ओरिजिनल डिजाइन मैनुफैक्चरर (ODM) है और इसके ग्राहक कुंदन एडिफाइस के प्रोडक्ट्स की अपने ब्रांड नाम से आगे बिक्री करते हैं। इसके प्रोडक्ट्स में एचवी फ्लेक्स-हाई वोल्टेज फ्लेक्स, एलवी फ्लेक्स-लो वोल्टेज फ्लेक्स, आरजीबी एलवी फ्लेक्स (स्मार्ट लाइट्स) और एक्सेसरीज किट शामिल हैं। महाराष्ट्र के वसई और भिवंडी में इसके दो प्लांट हैं। 31 अगस्त तक के आंकड़ों के हिसाब से इसके 311 से अधिक एंप्लॉयीज हैं जिसमें कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स भी हैं।

    कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 4.05 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इसके बाद अगले वित्त वर्ष में 77.22 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 1.68 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 5.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।