Kundan Edifice IPO Listing: LED स्ट्रिप लाइट बनाने वाली कुंदन एडिलाइफ के शेयरों की आज मार्केट में धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को भी शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 42 गुना से अधिक भरा था। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 44 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 91 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी एंट्री 75 रुपये के भाव पर हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन (Kundan Edifice Listing Gain) नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी 17.58 फीसदी घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयर टूटकर 71.25 रुपये तक आ गए थे।
