आज ऑटो शेयरों में तेजी का इंजन लगा हुआ नजर आया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। M&M, बजाज ऑटो, TVS के शेयर लाइफ हाई पर पहुंच गये। निफ्टी गेनर्स में ब्रिटानिया, बीपीसीएल, नेस्ले के स्टॉक शामिल रहे। जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम के शेयर निफ्टी लूजर्स में शामिल रहे। इस बीच आज हैं Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18500, 18650 और 18700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18650, 18600 और 18500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44200, 44300 और 44500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44200, 44100 और 44000 के स्तर पर नजर आये।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर Axis Securities के राजेश पालवीय की राय
निफ्टी पर राय देते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 18750 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इसमें 18550 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। बैंक निफ्टी पर राजेश ने कहा कि इसमें 44172 के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। उनका कहना है कि इसमें 44350 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 43900 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
PVR Inox Future : खरीदें - 1461 रुपये, टारगेट - 1500/1520 रुपये, स्टॉपलॉस - 1430 रुपये
BPCL Future : खरीदें - 370 रुपये, टारगेट - 385/390 रुपये, स्टॉपलॉस - 360 रुपये
Balrampur Chini Future : खरीदें - 405 रुपये, टारगेट - 425/430 रुपये, स्टॉपलॉस - 397 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने L&T पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि L&T की जून की एक्सपायरी वाली 2300 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 49 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 65/70 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 38 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)