नियर टर्म के लिए लार्ज कैप शेयर लग रहे अच्छे लेकिन लॉन्ग टर्म में मिड और स्मॉलकैप कराएंगे जोरदार कमाई

Aditya Birla Sun Life AMC महेश पाटिल का कहना है कि नियर टर्म में लार्ज कैप शेयर फ्लेवर में रहेंगे। लेकिन आने वाले सालों में मजबूत घरेलू ग्रोथ की संभावना को देखते हुए अगले तीन सालों में हमें मिड और स्मॉलकैप लार्ज कैप से बेहतर प्रदर्शन करते दिख सकते हैं

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 1:02 PM
जेफरीज ने भी साल 2023 के लिए ब्रॉडर मार्केट में बॉटम अप रणनीति अपनाने की सलाह दी है। इसके साथ ही उसकी राय है कि निवेशकों को ब्रॉडर मार्केट में कैपेक्स रिवाइवल, हाउसिंग और पीएलआई से जुड़े चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने की रणनीति अपनानी चाहिए

DIPTI SHARMA

निवेशक लार्ज कैप शेयरों में नियर टर्म के नजरिए से भले ही दांव लगा रहे हों। लेकिन उनका मानना है कि लॉन्ग टर्म में मिड और स्मॉल कैप शेयर लंबी रेस के घोड़े साबित होंगे और अच्छी कमाई कराएंगे। पिछले 6 महीनों में निफ्टी 50 इंडेक्स में 12 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। जबकि इसी अवधि में निफ्टी मिड कैप 100 और निफ्टी स्मॉल कैप में क्रमश: 12 फीसदी और 11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले एक महीने में निफ्टी 50 और निफ्टी मिड कैप 100 इंडेक्स 2 फीसदी टूटे हैं। जबकि निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स में 3.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

पिछले साल भारतीय बाजारों ने अपने अधिकांश ग्लोबल समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में इस बात की उम्मीद नजर आ रही है कि बाजार में कुछ कमजोरी आ सकती है। स्वस्तिका इनवेस्ट मार्ट के संतोष मीणा का कहना है कि इस तिमाही में बाजार में वोलैटिलिटी और अंडर परफॉर्मेंस हावी रहेगी। नियर टर्म में हमें लार्ज कैप स्टॉक पर विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के चलते कुछ दबाव देखने को मिल सकता है।


जेफरीज की राय

ऐसे में जेफरीज ने भी साल 2023 के लिए ब्रॉडर मार्केट में बॉटम अप रणनीति अपनाने की सलाह दी है। इसके साथ ही उसकी राय है कि निवेशकों को ब्रॉडर मार्केट में कैपेक्स रिवाइवल, हाउसिंग और पीएलआई से जुड़े चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने की रणनीति अपनानी चाहिए।

Hot Stocks: 2-3 हफ्ते में ही चाहते हैं 20% तक रिटर्न तो इस तीन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की राय

बाजार जानकारों का कहना है कि लंबी अवधि में ब्रॉडर मार्केट में ज्यादा बेहतर रिटर्न देने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि 2022 की गिरावट के बावजूद मिड कैप शेयर अभी भी महंगे हैं। निफ्टी मिड कैप 100 इंडेक्स अभी अपने लॉन्ग टर्म एवरेज से 50 फीसदी प्रीमियम पर नजर आ रहा है। महंगाई की ऊंची दर, कठोर होती मौद्रिक नीतियां, यूरोप और अमेरिका में मंदी का डर कुछ ऐसे कारण हैं जो मिडकैप पर दबाव बनाए रखेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 2-3 सालों के दौरान महामारी, जियोपॉलिटिकल संकट, बढ़ती महंगाई, अधिकांश केंद्रीय बैंकों की कठोर मौद्रिक नीति के चलते मैक्रो इकोनॉमी स्थितयां काफी अनिश्चित रही हैं। अक्सर इन स्थतियों से निपटने के लिए लार्ज कैप कंपनियां ज्यादा बेहतर स्थिति में रहती हैं। लेकिन अब लंबी अवधि में हमें ये मैक्रो चुनौतियां कम होती नजर आएंगी। ऐसे में हमें ब्रॉडर इकोनॉमी से जुड़ी छोटी और मझोली कंपनियों का प्रदर्शन सुधरता नजर आएगा। जिसके चलते लंबी अवधि में हमें मिड और स्मॉल कैप स्टॉक लार्ज कैप की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हमें मिड साइज बैंकों में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। आगे दूसरे सेक्टरों में भी हमारी यह बात सही होती नजर आएगी। व्यापक आधार वाली इकोनॉमिक ग्रोथ का वातावरण मिड और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश का सही समय होता है। घरेलू बाजार में इस समय ऐसा ही मौका नजर आ राह है।

Aditya Birla Sun Life AMC की राय

Aditya Birla Sun Life AMC महेश पाटिल के विचार भी कुछ इसी तरह के हैं। उनका कहना है कि नियर टर्म में लार्ज कैप शेयर फ्लेवर में रहेंगे। लेकिन आने वाले सालों में मजबूत घरेलू ग्रोथ की संभावना को देखते हुए अगले तीन सालों में हमें मिड और स्मॉलकैप लार्ज कैप से बेहतर प्रदर्शन करते दिख सकते हैं।

Nirmal Bang Equities की राय

Nirmal Bang Equities वर्तमान मैक्रो स्थितियों में लार्जकैप को वरीयता देने को पक्ष में है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि बाजार में वोलैटिलिटी बने रहने की संभावना है। बाजार में शॉर्ट टर्म में हमें कुछ गिरावट भी देखने को मिल सकती है। लेकिन ब्याज दरों के मोर्चे पर नरमी के शुरुआत के साथ ही मिड और स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिलेगी

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।