Get App

'इंडेक्स भूल जाइए!' जानिए बाजार क्रैश के बीच कहां बनेगा सबसे ज्यादा पैसा? लार्ज कैप VS मिड कैप का है पूरा गणित

बाजार में गिरावट के बीच निवेशक उलझन में हैं कि लार्ज कैप चुनें या मिड कैप। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की ताजा स्ट्रैटेजी रिपोर्ट बताती है कि किस इंडेक्स की कमाई कितनी तेज बढ़ेगी और क्यों सिर्फ इंडेक्स देखकर फैसला करना नुकसान का सौदा हो सकता है

sushmitअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 7:18 PM
'इंडेक्स भूल जाइए!' जानिए बाजार क्रैश के बीच कहां बनेगा सबसे ज्यादा पैसा? लार्ज कैप VS मिड कैप का है पूरा गणित
लार्ज कैप या मिड कैप, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट ने बताया क्रैश होते बाजार के बीच कहां बनेगा पैसा

बाजार में जारी उठापटक के बीच निवेशकों के मन में एक ही सवाल है कि पैसा बड़ी कंपनियों में लगाएं या मिड कैप कंपनियों में। इस सवाल पर ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी स्ट्रैटेजी रिपोर्ट पेश की है।

ब्रोकरेज के मुताबिक कमाई की रफ्तार में मिडकैप इंडेक्स लार्ज कैप इंडेक्स से आगे रहेगा। पर इसी रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि दोनों इंडेक्स की कमाई कुछ गिने-चुने सेक्टरों और शेयरों पर टिकी है। इसलिए कोटक की सलाह साफ है, इंडेक्स भूलिए और शेयरों पर ध्यान दीजिए।

कमाई की रेस में मिडकैप आगे

कोटक ने निफ्टी 50 और निफ्टी मिडकैप 150 की कंपनियों की कमाई को एक-एक शेयर के हिसाब से जोड़कर देखा। इस बॉटम-अप एनालिसिस से साफ हुआ कि FY2028 और FY2029 में मिडकैप इंडेक्स की कुल कमाई निफ्टी 50 के मुकाबले तेज बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें